झारखंड की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए हुडको देगा वित्तीय मदद
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और आवास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हुडको) वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा। इसे लेकर हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की। बैठक में राज्य में प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं और हुडको से मिलने वाली वित्तीय सहायता पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय प्रमुख ने मुख्य सचिव को अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (यूसीएफ) के तहत हुडको से स्वीकृत योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही झारखंड में प्रस्तावित अवसंरचना परियोजनाओं, यूसीएफ योजना और ऊर्जा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- रांची का मास्टर प्लान 2037 होगा अपग्रेड, क्या-क्या होंगे बदलाव; देखें पावर सेक्टर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.