रांची, दिसम्बर 12 -- स्नेहा शर्मा रांची। झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व से देवनगरी वाराणसी में देश-दुनिया के लोग अवगत होंगे। वाराणसी में 13 से 15 दिसंबर तक इंडियन ट्रैवल मार्ट में इसका प्रदर्शन होगा। झारखंड की ओर से इसमें रामायण सर्किट पेश किया जाएगा, जो प्रमुख आकर्षण होगा। झारखंड में स्थित रामायणकाल के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थलों को विशेष रामायण सर्किट के रूप में पेश करके पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर है। इसके अंतर्गत सिमेडगा का रामरेखा धाम, रांची के बुंडू स्थित सूर्य मंदिर और गुमला के आंजन धाम जैसे स्थल शामिल हैं। इन सभी जगहों का संबंध भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मणजी के आगमन की मान्यताओं के साथ प्रचलित हैं। पर्यटन विभाग की ओर से इन स्थलों से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं, लोक कथाओं और ऐति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.