पाकुड़, मार्च 31 -- हिरणपुर। थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की बाइक का नंबर बिहार में दूसरी बाइक पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मामला मोहनपुर निवासी प्रदीप भगत से जुड़ा है। प्रदीप भगत के पास होंडा साइन बाइक है। जिसका नंबर जेएच 17 पी 8002 है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यही नंबर बिहार के भागलपुर में एक दूसरी बाइक पर लगा हुआ पाया गया। जो कि होंडा पैशन प्रो बताई जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रदीप भगत के घर ट्रैफिक चालान का नोटिस पहुंचा। नोटिस देखकर वह हैरान रह गए। क्योंकि जिस स्थान का चालान कटा था। वहां वे कभी गए ही नहीं थे। मामले के सामने आने के बाद वाहन मालिक की चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर सता रहा है कि अगर इस तरह चालान का नोटिस आ सकता है। तो भविष्य में किसी आपराधिक मामले में भी बे...