झारखंड का इकलौता काला तेंदुआ 'मिर्जा' बीमार
रांची, मई 12 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा जैविक उद्यान में रह रहा झारखंड का इकलौता काला तेंदुआ 'मिर्जा' उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे विशेष देखरेख में रात्रि विश्राम गृह में रखा गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मिर्जा को चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है। उसके पिछले पैर और कमर में तकलीफ है। जू के पशु चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश साहू कांके वेटरनरी कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह से उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मिर्जा को वर्ष 2018 में आठ वर्ष की उम्र में असम स्टेट चिड़ियाघर, गुवाहाटी से भगवान बिरसा जैविक उद्यान लाया गया था। इसके बाद से वह स्वस्थ और काफी चंचल था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उसे चलने में दिक्कत होने लगी है। डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.