रांची, मार्च 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने वाले सात नेताओं को अगले तीन सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। समिति के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में लिए फैसले में सभी नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। निष्कासित होने वाले नेताओं का नाम महशर इमाम एवं सच्चिदानंद सिंह, गिरिडीह और सिमडेगा जिला के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज, पतरस एक्का हैं। जारी आदेश के अनुसार महशर इमाम एवं सच्चिदानंद पर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण उन्हें बीते 13 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा 18 जनवरी को जो जवाब दिया गया, वह पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने असं...