कोडरमा, मई 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज सहाय पिंकू को झारखंड प्रदेश में कांग्रेस के भूमि संपदा एवं संपत्ति संरक्षण प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसके पूर्व वे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में पार्टी संपत्ति के प्रभारी रहते हुए कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग में कांग्रेस के संपत्ति को संरक्षणित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने शीर्ष नेताओं समेत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य का आभार जताया है। सहाय को बधाई देने वालों में कोडरमा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, कोडरमा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल ओझा, प्रदेश को-ऑर्डिनेटर ईश्वर आनंद, जिला उपाध्यक्ष अनंत कुमार मेहता, हितेंद्र कुमार, प्रवक्ता संजय ...