दुमका, दिसम्बर 11 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में हुए बहुचर्चित चोरी के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने जांच को तेज कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित एसआइटी की टीम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी अमित कच्छप के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी अस्पताल परिसर में जांच-पड़ताल जारी रखी। अस्पताल में हुए चोरी मामले में पुलिस व विभाग अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस इस मामले में तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से भी जांच कर रही है। सभी बिंदु पर पुलिस जांच के जरिए किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले की खुलासा पुलिस करेगी। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चोरी हुए उपकरणों की गिनती और मिलान का कार्य दिन भर चलता रहा। अस्पताल के विभिन्...