झारखंड-कर्नाटक के बीच बढ़ेगा व्यापारिक सहयोग, चैंबर के बीच एमओयू
रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। रांची में शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बल्लारी डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बीच व्यापार एवं निवेश संभावनाओं को लेकर संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दोनों राज्यों के उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधियों ने निवेश, औद्योगिक सहयोग और व्यापार विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों चैंबरों के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। बैठक में झारखंड सरकार के उद्योग सचिव अरवा राजकमल और उद्योग निदेशक विशाल सागर मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि बल्लारी माइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अग्रणी है। दोनों राज्यों के बीच सहयोग से औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उद्योग निदेशक विशाल सागर ने कहा कि झारखंड सरकार रोजगार सृजन और औद्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.