झारखंड कब पहुंचेगा मानसून? बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर; IMD ने दिया बड़ा अपडेट
रांची, जून 4 -- झारखंड में इस बार मानसून के विलंब से आने की संभावना है। मानसून अब तक केरल तट से दूर है और दो-तीन दिनों के बीच इसके आने की संभावना है। हालांकि इसके आने की सामान्य अवधि 26 मई से एक जून के बीच है। इस लिहाज से यह बिलंब हो गया है। इस देरी के कारण इसके झारखंड में भी देर से पहुंचने की संभावना है। इसके आने में इस बार सप्ताह भर की देरी की संभावना जताई जा रही है। केरल तट पर प्रवेश करने के बाद मानसून आमतौर पर 10 से 12 दिनों के बाद झारखंड में दस्तक देता है। केरल तट पर दस्तक देने के बाद यह देश के विभिन्न हिस्सों से उत्तर की दिशा में बढ़ते हुए उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ेगा। अगले पांच से सात दिन बाद यह देश के दक्षिणी भाग के तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के असम सहित सभी राज्यों के बाद यह पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.