गिरडीह, जनवरी 26 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां खेल मैदान में सोमवार को झारखंड कप टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। झारखंड कप टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ली है। जिसमें 4 ग्रुप बनाया गया है। इजहार खान ने बताया कि सोमवार को 12 बजे क्रिकेट का शुभारंभ किया जाएगा। उसके बाद 20 मिनट का कल्चरल प्रोग्राम किया जाएगा। इसके बाद सुभान 11 मकडीहा बनाम कोडरमा टाइटल के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में पंचायत से 7 खिलाड़ी रहेंगे जबकि 2 खिलाड़ी झारखंड व 2 खिलाड़ी दूसरे राज्य के भी खेल सकेंगे। मौके पर जितेंद्र सिंह, चन्दन सिंह, दुर्गा कुमार, रामदुलार कुमार, मुकेश राम समेत कई खिलाड़ी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.