झारखंड और बिहार के बीच 25 साल पुराना विवाद खत्म, अब किसको कितना मिलेगा सोन नदी का पानी?
रांची, सितम्बर 1 -- झारखंड और बिहार के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर 25 सालों से चला आ रहा विवाद सुलझ गया है। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सोमवार को दिल्ली में झारखंड और बिहार के बीच इस मसले पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मौजूद रहे। समझौते के तहत झारखंड को दो एमएएफ और बिहार को 5.75 एमएएफ पानी मिलेगा। इससे झारखंड के गढ़वा और पलामू में सिंचाई व पेयजल सुविधा बेहतर होगी। हेमंत सोरेन ने सोन जल बंटवारे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।बाणसागर समझौते के तहत दिया गया था पानी बता दें कि वर्ष 1973 के बाणसागर समझौते के तहत सोन से बिहार को 7.75 एमएएफ पानी दिया गया था। अलग राज्य के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.