रामगढ़, दिसम्बर 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल में इस बार निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी, तो झारखंड में भी अगली सरकार भाजपा की होगी। बंगाल की जनता यह देख रही है कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार किस तरह लोगों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार के इशारे पर बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है। ये बातें केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को धनबाद व बंगाल चुनाव प्रचार में जाने के क्रम में गोला डीवीसी चौक पर मीडिया से कही। डीवीसी चौक पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र साहु के नेतृत्व में माला व अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बंगाल और झारखंड में फिर से अपनी सरकार बनाएंगे। भाजपा जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.