जमशेदपुर, जून 23 -- झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। अब छात्र 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदनों के ऑनलाइन सत्यापन की तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...