सिमडेगा, अगस्त 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड एवं अंडमान-निकोबार क्षेत्रीय कैथोलिक युवा सम्मेलन 17 से 20 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में झारखंड एवं अंडमान-निकोबार क्षेत्र से करीब 3,000 कैथोलिक युवाओं के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बिशप लीनुस पिंगल एक्का के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक भूषण बाड़ा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को आगामी युवा सम्मेलन की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग का आग्रह किया। विधायक ने सम्मेलन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सिमडेगा धर्मप्रान्त की युवा समिति के प्रतिनिधियों ने भी विधायक से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों और गतिविधियों को ले...