गोड्डा, मार्च 17 -- गोड्डा संवाद सूत्र। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। आयोग ने इस संबंध में आवश्यक सूचना संख्या 27 जारी करते हुए नई तिथि की घोषणा की है। आयोग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, पहले यह लिखित परीक्षा 14 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी थी। लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए परीक्षा की नई तिथि 12 अप्रैल 2026 निर्धारित कर दी गई है। आयोग ने बताया कि पूर्व में 22 मार्च 2026 को निर्धारित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी, जिसके बाद नई तिथि 14 अप्रैल तय की गई थी। अब पुनः संशोधन करते हुए परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। बता दे की 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती है इसी को लेकर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.