झारखंड इस्पात फैक्ट्री चिमनी ब्लास्ट हादसा, मृत मजदूरों की संख्या बढ़कर हुई पांच
रामगढ़, अप्रैल 16 -- सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में छह अप्रैल को हुई भट्टी ब्लास्ट हादसा में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। रांची रोड के मजदूर श्यामदेव बरई ने बुधवार देर रात इलाज के दौरान रांची में दम तोड़ दिया। चार मजदूरों का इलाज अभी भी चल रहा है। भट्टी ब्लास्ट हादसे में नौ मजदूर झुलस गए थे, जिसमें महुआटांड़ हेसला के बृजलाल बेदिया, अशोक बेदिया, अरगड्डा के राजू झा, रामगढ़ के अखिला राय की मौत रांची में इलाज के दौरान पहले ही हो चुकी है। समझौता वार्ता के तहत फैक्ट्री प्रबंधन ने चार मृतक के आश्रितों को 21-21 लाख रुपए का चेक दे दिया है। यह भी पढ़ें- वेदांता विस्फोट मामले में अनिल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज इस हादसे को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन पर लगातार लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.