झारखंड इस्पात की भट्ठी में विस्फोट, बड़ा हादसा टला सुबह 10 बजे नंबर-2 भट्ठी में हुआ विस्फोट
रामगढ़, जुलाई 29 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार सुबह करीब 10 बजे भट्ठी में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आग का विशाल गुबार उठने से पूरे कारखाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जान बचाने के लिए मजदूर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान दो मजदूर गिर पड़े। जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ब्लास्ट की घटना होने के बाद मजदूरों को वहां से हटा दिया गया और फैक्ट्री का काम तत्काल बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि इसी कारखाने की नंबर-4 भट्ठी में 6 अप्रैल को भी भीषण विस्फोट हुआ था। उस हादसे में नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिनमें से सात की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद एक बार फिर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.