धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद। रांची में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड इमेजिंग एक्सपो का रविवार को समापन हुआ। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वेडिंग कैंडिड कैटेगरी में धनबाद के पुरुषोत्तम कुमार ने प्रथम और विवेक कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। फैशन शो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस सफल आयोजन में धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार व मनीष शाह, सचिव रंजीत कुमार गुप्ता, उप सचिव सूरज कुमार रवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार आदि पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...