रांची, अप्रैल 13 -- Jharkhand News : झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (जेईसीसीई) 2023 में शामिल होने वाले कुल 159 उम्मीदवारों और 5 अन्य लोगों को रविवार को पेपर लीक के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए पांचों मुख्य आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं में शामिल एक गैंग के सदस्य हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि रांची के एसएसपी को सूचना मिली थी कि तमाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रड़गांव में एक इमारत में बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हुए हैं, जिसके बाद 159 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड में तानों से परेशान युवक ने रिश्तेदार का किया मर्डर, खेत में दफनाई लाश प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से कहा,...