झारखंड आईआईटी एल्युमनी सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला
रांची, अक्टूबर 1 -- रांची। झारखंड आईआईटी अल्युमनी सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अनल सिन्हा और महासचिव डॉ. अनुपम घोष के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के पूर्व छात्रों द्वारा झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक दायित्व के अंतर्गत संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। गत दिनों सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्कूल के बच्चों की मेडिकल व नेत्र जांच तथा दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। समाज के गरीब और असहाय वर्ग के बीच भोजन वितरण तथा दूरदराज के क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन जैसे कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी गई। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय, चंदन कुमार तथा संरक्षक नितेश शारदा भी शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.