पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर। झारखंड आंदोलन संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को शाहपुर किला परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता दाऊद केरकेट्टा व संचालन जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार ने किया। केंद्रीय सचिव शंखनाथ सिंह, बालकृष्ण उरांव, राम सूरत मेहता, बैजनाथ सिंह, मुद्रिका सिंह, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, बृजनंदन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की सुध लेने वाला आज कोई नहीं है। बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बने लगभग 25 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी आंदोलनकारियों को उनका उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.