पाकुड़, अप्रैल 13 -- झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी एवं प्रख्यात आदिवासी नेता स्वर्गीय साइमन मरांडी की स्मृति में सोमवार को डांगापाड़ा स्थित आदमकद प्रतिमा पर पुत्र सह पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने अपनी पत्नी एगलीना टुडू के साथ माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि स्वर्गीय साइमन मरांडी ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित कर दिया था। वे न केवल एक दूरदर्शी नेता थे। बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत भी थे। उन्होंने सदैव गरीबों, वंचितों और आदिवासी समुदाय के अधिकारों की बुलंद आवाज बनकर संघर्ष किया। स्वर्गीय मरांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.