झारखंड आंदोलनकारी 25 मई को रामगढ़ उपायुक्त के समक्ष देंगे धरना-प्रदर्शन
रामगढ़, मई 21 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक गुरुवार को घुटूवा में देवानंद गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रामगढ़ जिला में झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं को सुनने समझने के लिए कर्मचारी अधिकारी अनदेखा करते आ रहे हैं। आजतक आंदोलनकारियों को बकाया एरियर राशि का भुगतान नहीं किया गया है। बैठक में आगामी 25 मई को रामगढ़ उपायुक्त के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. जिसमें पतरातू प्रखंड से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। मुख्य मांगे -रामगढ़ जिला आंदोलनकारियों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाए और भेद-भाव खत्म करते हुए 2015-16 से आंदोलनकारियों को पेंशन दिया जाए। साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों की जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने और आंदोलनकारियों के आश्रितों को सीधे नौकरी नियुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.