रामगढ़, अगस्त 16 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर रामगढ़ जिला प्रशासन का सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ​इस दौरान झारखंड अलग राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि, रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में आंदोलनकारी अरुण बनर्जी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महेंद्र मुंडा, जनार्दन पाठक सहित पांच लोगों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, एसपी ने ली परेड की सलामी आंदोलनकारियों ए...