गिरडीह, मार्च 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेतको अंतर्गत (करमाटांड़) में झारखंड आंदोलनकारी स्व. सरयू महतो की पांचवीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक एवं उनके परिजनों सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्व. सरयू महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में विधायक नागेन्द्र महतो ने उन्हें झारखंड आंदोलन का जुझारू साथी बताते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। वे एक सच्चे लड़ाकू योद्धा थे, जिन्होंने झारखंड राज्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य तालेश्वर महतो, भाजपा नेता जीबलाल महतो, नन्द कुमार जगदीश महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.