दुमका, मई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि।झारखंड आंदोलनकारी व समाजसेवी स्व. विजय कुमार सिंह की 78वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। जयंती पर कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुमका प्रखंड क्षेत्र के बागडुबी गांव स्थित एक स्कूल के बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। वहीं दुधानी स्थित मदर टेरेसा चैरिटी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर लोगों ने पीजेएमसीएच के रोगियों के बीच फलों का वितरण भी किया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विजय कुमार सिंह का जीवन समाज सेवा, जनजागरण एवं संघर्ष का प्रतीक रहा। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में प्रभारी सिस्टर निर्मला रोज, सिस्टर सेलेसा, सामा...