गिरडीह, जुलाई 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा से जुड़े सदस्यों की बैठक बुधवार को जामतारा पंचायत भवन में मोर्चा के अध्यक्ष लालमणि साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति अपनाए जा रहे उपेक्षात्मक रवैये पर नाराजगी जताई गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि मानसून विधानसभा सत्र के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों के माध्यम से आंदोलनकारियों की मांगों को विधानसभा में उठाया जाएगा। बैठक में आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की कि झारखंड आंदोलनकारियों के लिए जेल जाने की अनिवार्यता समाप्त की जाए तथा उत्तराखंड की तर्ज पर सम्मान पेंशन, आरक्षण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय सरकारी नौकरियों में आंदोलनकारियों के आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैत...