चतरा, दिसम्बर 16 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चतरा जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किए जाने तथा उनसे जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह, सचिव सुगन साव, उपाध्यक्ष संतोष नायक, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.