रांची, दिसम्बर 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की एक सिल्ली विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को बंता में आयोजित की गई है। इसकी जानकारी मोर्चा के केंद्रीय सचिव रतन लाल महतो ने देते हुए बताया कि बैठक में 3 जनवरी को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जयंती पर आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आभार यात्रा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में मोर्चा के संस्थापक सचिव पुष्कर महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, प्रो रतन लाल महतो, विनोद कुमार महतो ,विष्णु गिरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी आंदोलनकारियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.