धनबाद, जून 15 -- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का निरसा विधानसभा क्षेत्र के लिए रविवार को संयोजक मंडली का गठन किया गया। जिसमें हराधन मोदी (टोपाटांड), रावन महतो (गुंडुआ), सुखलाल सोरेन (भुरसा), राजू खान (सिंदरी कॉलोनी), प्रवक्ता विक्रम यादव (पंचेत) शामिल हैं। इसकी जानकारी मोर्चा के संस्थापक सह केंद्रीय प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के नवनिर्माण में राज्य के आंदोलनकारियों के मान सम्मान, नियोजन, पेंशन और पहचान के लिए मोर्चा पूरे प्रदेश काम कर रही है। यह भी पढ़ें- आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने वित्त मंत्री को सौंपा मांग पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...