झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जरीफ अहमद का हुआ निधन, प्रखंड़ क्षेत्र पार्टी कार्यकात्ताओ ने दी श्रद्धांजलि
चाईबासा, जून 22 -- मझगांव। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड सचिव जरीफ अहमद का सोमवार तड़के करीब 3 बजे उनके निजी आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उड़ीसा के भुवनेश्वर में इलाज करा रहे थे।जरीफ अहमद तेज तर्रार वक्ता, झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सिपाही और पार्टी के कर्मठ नेता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने छात्र जीवन से ही समाज और संगठन के लिए संघर्ष किया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष दिलबर हुसैन ने कहा कि पार्टी ने एक ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ता खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।मझगांव कब्रिस्तान में सोमवार दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.