रांची, मार्च 19 -- तमाड़,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के आमलेशा मैदान में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बैठक शत्रुघ्न महतो की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक और अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध लकड़ा और सचिव मनोज लकड़ा उपस्थित थे। अतिथियों ने झारखंड के आंदोलन मे आंदोलनकारीयों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके आंदोलन के बदौलत ही राज्य अलग हुआ है। आंदोलन में कई लोगों के परिवार उजड़ गए, कितनों को जेल हुई। इसलिए आंदोलनकारियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए। बैठक में सर्वसहमति से मोर्चा प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अघनु राम महतो को अध्यक्ष, हीरालाल दास और कालीचरण महतो को उपाध्यक्ष, हलधर महतो को सचिव, मंगलदीप स्वांसी को उप सचिव, रतनलाल लोहरा को कोषाध्यक्ष और शत्रुघ्न महतो, पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.