घाटशिला, अप्रैल 22 -- घाटशिला, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी मार्को हो की सातवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को मऊभंडार टुमानडूंगरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी नेता जगदीश भक्त ने कहा कि मार्को हो ने अपने जीवन का स्वर्णिम समय झारखंड अलग राज्य निर्माण के आंदोलन में समर्पित किया था। उन्होंने बताया कि आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन के दौरान सितंबर 1993 में वे लगभग एक माह तक हजारीबाग सेंट्रल जेल में रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज तक उनकी धर्मपत्नी जमुना बांद्रा को सरकार की ओर से पेंशन/सम्मान राशि नहीं मिल पाई है। झारखंड आंदोलनकारी मंच का पहला कार्य उन्हें यह सम्मान राशि दिलाना होगा।इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रा...