झारखंड आंदोलनकारी महासभा ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
लोहरदगा, अगस्त 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी महासभा, लोहरदगा जिला समिति ने मंगलवार झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आंदोलनकारियों ने पुष्प अर्पित कर उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और जनजागरण का प्रतीक रहा। उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा दी और आदिवासी अस्मिता व स्वाभिमान की लड़ाई को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।केंद्रीय यह भी पढ़ें- पिता की हत्या से 'दिशोम गुरु' बनने तक का सफर, शिबू सोरेन ने कैसे बदली झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.