रांची, अगस्त 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशुम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। आयोजन बहुबाजार चौक में झारखंड आंदोलनकारी महासभा ने की। इस दौरान उनके बताए मार्ग में चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर महासभा के अध्यक्ष राजू महतो, विनीता खलखो, आजम अहमद, प्रवीण सहाय, इसरार अहमद, संदीप तिर्की, बृजेश ठाकुर, सुखपाल सिंह, प्रेम महतो, परवा उरांव, सूरज मुंडा सहित कई उपस्थित थे। आदिवासी छात्रसंघ ने गुरुजी की पुण्यतिथि मनाईआदिवासी छात्रसंघ केंद्रीय समिति और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने संयुक्त रूप से मंगलवार को गुरुजी शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान गुरु जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी गई। यह भी पढ़ें- निगम ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि वक्ताओं ने कहा कि ब...