रांची, नवम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी महासभा की ओर से शनिवार को बिरसा चौक पर समारोह का आयोजन हुआ। संगठन के अध्यक्ष राजू महतो समेत अन्य ने बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने अपना संपूर्ण जीवन, संघर्ष, त्याग और ऊर्जा समर्पित कर दी। बिरसा मुंडा के आदर्शों, बलिदान, परम्परा और झारखंड आंदोलनकारियों के संकल्पों को धरातल पर उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आंदोलनकारियों को सम्मान, पहचान, सुविधा और अधिकार देने की मांग की। कार्यक्रम में अजय रण, विजय नाथ शाहहदेव, रवि पीटर, विनिता खलखो, आइरिन कच्छप, संतोष महतो समेत कई पूर्व आंदोलनकारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.