झारखंड आंदोलनकारी महासभा के कार्यो की समीक्षा
बोकारो, मई 4 -- चास प्रतिनिधि। चास के तेलमोच्चों के समीप झारखंड आंदोलनकारी महासभा कार्यालय में वरीय महासभा के आंदोलनकारी पार्वती चरण महतो ने बैठक किया। जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के मान-सम्मान के साथ उचित अधिकार पर चर्चा हुई। साथ ही सभी जिले के सही आंदोलनकारियों की पहचान करते हुए महासभा में शामिल करने पर मंथन हुई। पार्वती महतो ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी को लेकर फर्जीवाडा जारी है। जिसमें पूरे जिले में महासभा की ओर से सही आंदोलनकारियों की पहचान को लेकर अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य हमने लड़कर लिया है। आंदोलनकारियों के त्याग, बलिदान व संघर्षो को जाया नही होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- लंबी लड़ाई लड़ने के बाद मिला अलग राज्य : पार्वती यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.