चक्रधरपुर, मार्च 22 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड स्थित लुम्बई मोड़ में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता शहीद बाचो हेम्ब्रम के स्मारक स्थल पर झामुमो ने शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी तथा झामुमो नेता आलोक मुंडू मौजूद थे। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि मिथुन गागराई एवं झामुमो नेताओं के अलावा शहीद बाचो हेम्ब्रम के पुत्र लखन हेम्ब्रम, किशुन हेम्ब्रम एवं अन्य परिजन एवं ग्रामीणों ने शहीद बाचो हेम्ब्रम स्मारक स्थल में फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर बंदगांव झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह पुत्र लखन हेंब्रम, झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य मिथुन गगराई, जिला उपध्यक्ष प्रेम मुंडरी, जिला परिषद् जोसपिन हमसय, जिला सदस्य अलोक मुन्...