बोकारो, मार्च 18 -- बेरमो। झारखंड आंदोलनकारियों का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रांची स्थित विधानसभा कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला। आंदोलनकारियों ने 11 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए बुजुर्ग व बीमार आंदोलनकारियों के समस्याओं का समाधान करने की मांग की। निकलने के बाद बेरमो से माले नेता भुवनेश्वर केवट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आपके मामले में गंभीर है। जल्द ही आंदोलनकारियों के समस्याओं का निराकरण होगा। प्रतिनिधिमंडल में अनिल मनोहर, स्टीफन किंडो, बद्री सिंह, सीताराम उरांव, अली हुसैन अंसारी, दिनेश राम आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...