रांची, जनवरी 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दिघिया गांव निवासी झामुमो पड़हा सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी 59 वर्षीय जतरू खेस की गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा और झामुमो पड़हा समाज के प्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे। इनमें जुगेश उरांव, धनंजय कुमार राय, पीटर तिर्की, पड़हा दीवान बंधु दीवान, चरवा उरांव, शिशिर लकड़ा, तेम्बू उरांव और एतवा उरांव सहित दर्जनों लोग शामिल थे। सभी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मौके पर जुगेश उरांव ने कहा कि उनके संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.