झारखंड आंदोलनकारी को पुलिस ने रास्ते में किया डिटेन
रांची, जून 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए रांची जा रहे झारखंड आंदोलनकारी संगठन के सैकड़ों सदस्यों को बुधवार सुबह सिल्ली के बुंडू मोड़ चौक पर पुलिस ने रोककर डिटेन कर लिया। इसके बाद आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए पैदल सिल्ली थाना पहुंचे। आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार होश में आओ और प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई। पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को करीब छह घंटे तक थाना परिसर में रखा। दोपहर करीब एक बजे सभी आंदोलनकारियों को सम्मानपूर्वक छोड़ दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी नवीन कुमार के निर्देश पर आंदोलनकारियों के लिए पानी, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई। आंदोलनकारियों ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया।झारखंड आंदोलनकारी के संयोजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.