झारखंड आंदोलनकारी को को पूर्व सीएम ने दी श्रद्धांजलि
आदित्यपुर, जून 28 -- गम्हरिया। झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता दिवंगत जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर महुलडीह में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने महुलडीह पहुंचकर उनकी प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सोरेन ने कहा कि जोगेश्वर टुडू ने झारखंड की पहचान, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ने कहा कि जोगेश्वर टुडू ने लंबे समय तक पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हुए जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते थे। यह भी पढ़ें- स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर महुलडीह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.