धनबाद, मार्च 16 -- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को तेलीपाड़ा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुई। अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी नेता जगत महतो ने की। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है, बहुत दुख की बात है कि सरकार का कोई भी विधायक या मंत्री आंदोलनकारियों के आश्रितों की नौकरी के बारे में नहीं सोच रहा है। सरकार को कम से कम आउटसोर्सिंग में भी इनके आश्रितों को नियोजित करनी चाहिए। क्योंकि सरकार की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों को जितनी पेंशन मिलती है, उसमें जीवन-यापन मुश्किल है। बताया कि सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल डीसी से मुलाकात कर इस मुद्दे को रखेगा। बैठक में ए रेंगु साव, जागरण मरांडी, जीतू साव, चंपा हांसदा, गुलाब साव, जीरा देवी, बेलो देवी, यशोदा देवी, सूरजमनी देवी, नकुल महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी...