झारखंड आंदोलनकारी की मौत दुर्भाग्यपूर्ण : प्रभाकर
रांची, जुलाई 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले जामताड़ा में वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी एवं प्राचीन कोल आदिवासी कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के अभाव में मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी मौत के लिए विभागीय मंत्री इरफान अंसारी स्वयं जिम्मेवार हैं। स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की बजाय बयानबाजी में लगे रहते हैं। जामताड़ा जिले समेत पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदतर हो गई है।
स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल वयोवृद्ध आंदोलनकारी उमानाथ कोल को जब फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां न डॉक्टर मिले और न ही एंबुलेंस। उन्हें जामताड़ा रेफर कर दिया गया। इसके बाद रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.