घाटशिला, अप्रैल 9 -- पोटका। प्रखंड अंतर्गत नेताजी सुभाष उच्च विद्यालय कालिकापुर के सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी हिमांशु भक्त की माता  भारती भक्त (86) का बुधवार सुबह को निधन हो गया। बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नेताजी सुभाष उच्च विद्यालय परिवार ने दिवंगत भारती भक्त के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार, प्रधानाध्यापक नेहार रंजन भक्त, शिक्षक कुश सरदार, एस पुरान, डी कुंभकार,डी पाल, गौतम कुमार, नुपुर, संजू हांसदा, अजीत कुमार, गणेश चंद्र भक्त, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, चक्रधर महतो,  सचिव भुवनेश्वर सरदार, बबलू चौधरी, रमेश सोरेन सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...