झारखंड आंदोलनकारी की माता का निधन, क्षेत्र में शोक
रामगढ़, मार्च 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के मुरूडीह गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक महथा की माता गुलो देवी 92 वर्ष पति स्व नागेश्वर महतो का निधन बीती देर रात्रि को हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कार्तिक महथा ने बताया कि उनकी माता जी सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति व समाज के प्रति समर्पित थीं। उनके जीवन मूल्यों और संस्कारों ने परिवार व समाज को सदैव प्रेरित किया। उनके निधन से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। सोमवार को स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी व ग्रामीण उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.