झारखंड आंदोलनकारी उमानाथ कोल की मौत, मामले में एफआईआर दर्ज
जामताड़ा, जुलाई 24 -- सड़क दुर्घटना में झारखंड आंदोलनकारी उमानाथ कोल की मौत के मामले में फतेहपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक की पत्नी गुलाबी हांसदा के बयान पर फतेहपुर थाना कांड संख्या 23/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे फतेहपुर डिग्री कॉलेज के समीप जामताड़ा-दुमका मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 सीवाई-3418 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उमानाथ कोल को टक्कर मार दी थी। हादसे में मुरीडीह गांव निवासी उमानाथ कोल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.