रामगढ़, जून 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। कोल्हान के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारियों के हक में अपने कई समर्थकों के साथ झारखंड आंदोलनकारी आयोग पहुंचे। उन्होंने आयोग के सदस्य नर्सिंग मुर्मू से मुलाकात कर आंदोलनकारियों की समस्याएं सुनाते हुए कहा कि आंदोलनकारियों को उचित सम्मान और पेंशन अब तक क्यों नहीं मिला। उन्होंने कहा झारखंड आंदोलनकारी साथियों के खून से बना है। झारखंड आंदोलनकारी आज अपने हक और मान सम्मान के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ चापलूस नेता राज्य को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसा ही चलता रहा तो पूरे झारखंड में वृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। अभी मैं जिंदा हूं, फिर से झारखंड नवनिर्माण को लेकर आन्दोलन का बिगुल फुंक देंगे। मेरे रहते आन्दोलनकारियों को तकलीफ नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.