झारखंड आंदोलनकारियो ने मान सम्मान की मांग को लेकर उपायुक्त से की मुलाकात
लातेहार, अगस्त 25 -- लातेहार। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला के तत्वावधान में झारखंड आंदोलनकारियों ने मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकरियो के राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, स्थानीय स्तर पर बेटा बेटी (छात्र छात्राओं) को सीधी नियुक्ति तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन 50- 50 हजार रुपये देने की मांग की गई। साथ ही राज्य के खनिज संपदा क्षेत्र से हुए विस्थापित प्रभावितों के बीच 26 प्रतिशत रॉयल्टी के अधिकार देने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण और पेंशन की मांगप्रदर्शन इसके पूर्व उपायुक्त कार्यालय के बाहर सभी ने प्रदर्शन किया। इसके बाद 11 सदसीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद के नेतृत्व में संस्थापक प्रधान सचिव पुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.