झारखंड आंदोलनकारियों ने निकाला मशाल जुलूस
लोहरदगा, सितम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मांगों को लेकर मंगलवार को लोहरदगा में में मशाल जुलूस निकाला। ब्लॉक मोड़ स्थित सहकारिता भवन परिसर से शुरू होकर साइडिंग बस स्टैंड होते हुए नेताजी सुभाष चौक पहुंचकर आंदोलनकारियों ने सभा की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। सभा को संबोधित करते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बावजूद उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार के समक्ष आवाज उठानी पड़ रही है। आंदोलनकारियों ने छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की तर्ज पर झारखंड में भी आंदोलनकारियों के लिए सम्मानजनक पेंशन की व्यवस्था करने, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, आंदोलनकारियों की पहचान सुनिश्चित करने तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.